Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडNeetu Kapoor Post: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को किया याद,...

Neetu Kapoor Post:

Neetu Kapoor Post: आज हमारे बीच में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भले ही नहीं हैं, लेकिन उनकी छवि आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। दरअसल दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर अक्सर अपने पति ऋषि कपूर को याद करती हैं और उनसे जुड़ी पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। आपको बता दे एक बार फिर से नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद किया है और बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।

पोस्ट शेयर कर कही यह बात

आपको बता दे नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। इस फोटो में अभिनेता ने अपने मुंह पर उंगुली रखी हुई है, मानों शांत होने के लिए इशारा कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर लिखा कि- ‘तुम्हारी आवाज की कमी खलती है…यहां बहुत शांति है… नीतू कपूर का ये कैप्शन पढ़ साफ जाहिर हो रहा है कि उन्हें पति की कमी कितनी महसूस हो रही है।’

फैंस ने भी किया ऋषि कपूर को याद 

आपको बता दे ऋषि कपूर के बाद अभिनेत्री नीतू कपूर ने हमेशा ही बेहद मजबूती से सब कुछ संभाला है। वह परिवार से लेकर पेशेवर मोर्चे पर भी लगातार सक्रिय हैं। आज ऋषि कपूर के लिए उनकी ये पोस्ट देखने के बाद फैंस अभिनेता को याद करने के साथ ही नीतू कपूर की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर और सेलेब्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्रतिक्रिया देते दिखे। एक प्रशंसक ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘सच में आपकी आवाज की याद आ रही है ऋषि जी’। वहीं दूसरे ने लिखा- हम सभी आपको बहुत मिस करते हैं। इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने प्रतिक्रिया दी- ‘वह हमेशा आपके आस-पास हैं। आपकी आत्मा उनसे जुड़ी हुई है और हमेशा उनसे कम्यूनिकेट करती है। बस अपनी आंखें बंद कीजिए और उनकी उपस्थिति  को फील कीजिए।’ वहीं कई फैंस नीतू कपूर की तारीफ करते भी दिखाई दिए।

 

ये भी पढ़े: दिवाली का तोहफा, अब चौबीसों घंटे रहेंगे खुले इतने प्रतिष्ठान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular