होम / Nora Fatehi: जैकलीन पर मानहानि का केस करने के बाद Nora Fatehi ने शेयर किया ये पोस्ट, जानें क्या दिया कैप्शन

Nora Fatehi: जैकलीन पर मानहानि का केस करने के बाद Nora Fatehi ने शेयर किया ये पोस्ट, जानें क्या दिया कैप्शन

• LAST UPDATED : December 13, 2022

Nora Fatehi: डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके बाद नोरा ने अब पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। सोमवार के दिन शाम को नोरा फतेही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो ‘मूविंग विद मलाइका’ का प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि नोरा इस हफ्ते में मलाइका के इस शो में नजर आएंगी।

नोरा फतेही ने ये पोस्ट किया शेयर

जानकारी दे दें कि नोरा फतेही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ बीन्स फैलाने के लिए तैयार हो जाएं, मलाइका और मेरे साथ पर्सनल हो जाएं!” वीडियो में मलाइका और नोरा किसी वीडियो पर अलग-अलग राय रखती हुई दिखाई दे रही हैं।

मलाइका से नाराज हो जाती हैं नोरा

इसके बाद दोनों का डिफरेंस उस हद तक चला जाता है जहां पर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस एक डांस नंबर के लिए मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही को एक साथ रखने का प्रयास करते दिखाई देते हैं, मगर नोरा नाराज होकर चली जाती हैें। इसके बाद मलाइका अरोड़ा प्रोमो में कहती हैं कि “मुझे हमेशा लगता था कि वह थोड़ी हॉट और ब्लो कोल्ड किस्म की इंसान हैं।”

नोरा ने जैकलीन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

बता दें कि नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ कथित तौर पर बारह दिसंबर के दिन मानहानि का केस दर्ज करवाया है। नोरा ने आरोप लगाते हुए कहा, “जैकलीन ने दुर्भावनापूर्ण कारणों से मानहानिकारक आरोप लगाए हैं।” जैकलीन और नोरा दोनों ही महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों से ही कई बार इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर चुका है।

ये भी पढ़ें: शरद पवार को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox