होम / Oscar 2023: विवेक अग्निहोत्री की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’

Oscar 2023: विवेक अग्निहोत्री की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’

• LAST UPDATED : January 10, 2023

Oscar 2023:

Oscar 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड शो ऑस्कर में इस बार भारतीय सिनेमा का जलवा बोलने वाला है। आपको बता दे ‘द कश्मीर फाइल्स’ पिछले साल की सुपरहिट हिंदी फिल्म में से एक रही है। इस फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।  इसके साथ ही साउथ के दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ और ‘छेल्लो शो’ भी ऑस्कर में धूम मचाने के लिए तैयार है। इसी बीच अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म के विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन सामने आया है।

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई द कश्मीर फाइल्स

आपको बता दे इस घोषणा के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होनें लिखा है कि- बड़ी अनाउंसमेंट, फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। ऑस्कर के लिए ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए ये एक महान वर्ष है।’

आपको बता दे फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर काफी विवाद भी गर्माया है। ऐसे में इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धाक जमाने वाली फिल्म के डायरेक्टर के लिए वाकई ये गर्व की बात है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म अब ऑस्कर की रेस में आ गई है। हालांकि इस मामले को लेकर ऑफिशियल घोषणा 24 जनवरी को जाएगी।

 

ये भी पढ़े: उर्फी जावेद ने जावेद अख्तर से की मुलाकात, कहा- ‘फाइनली दादा जी मिल गए’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox