Friday, July 5, 2024
HomeबॉलीवुडParineeti Chopra On Marriage: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शादी की खबरों पर...

Parineeti Chopra On Marriage:

Parineeti Chopra On Marriage: बॉलीवुड और राजनेता का आपस में मिल जाना जो कुछ पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी ने फिल्मी सितारों को छोड़कर राजनेता से शादी की है। जानकारी के लिए बता दे स्वरा भास्कर के बाद अब परिणीति चोपड़ा भी घर बसाने के लिए तैयार हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार बहुत जल्द आप नेता राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आपको बता दे वैसे तो इस शादी का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन शादी के खबर पर अब चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। बता दे इससे पहले भी दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही थी।

राघव संग शादी पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दे कल 28 मार्च 2023 को परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। जहां पर उन्होनें शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। बता दे एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कुछ बयान तो नहीं दिया, लेकिन शरमाती हुई उनकी  मुस्कुराहट ने इसका जवाब दे दिया। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट में गॉर्जियस लग रही थीं।

इस वीडियों को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

https://www.instagram.com/p/CqWsZMwonTe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again 

संजीव अरोड़ा ने दी बधाई 

जानकारी के लिए बता दे खबर ये भी आ रही है कि परिणीति ने आप नेता राघव से सगाई भी कर ली है। इसी के साथ आप सांसद संजीव अरोड़ा ने तो रूमर्ड कपल को बधाई तक दे दी। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए संजीव ने लिखा था, “मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ ब्लेस रहें। मेरी शुभकामनाएं हैं।” संजीव के इस ट्वीट के बाद कंफर्म माना जा रहा था कि दोनों वाकई एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ बिताने वाले हैं।

आपको बता दे परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं, जब दोनों लगातार दो बार डिनर और लंच डेट पर साथ नजर आए। उनकी केमिस्ट्री से कयास लगने शुरू हो गए कि वे डेटिंग कर रहे हैं.। इसी बीच अब इन दोनों की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

 

ये भी पढ़े: 24 घंटे में दिल्ली में आए इतने मामले, बढ़ते आंकड़ों ने बिगाड़े हालात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular