होम / Pathaan Controversy: बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी पहना है भगवा रंग, देखें कौन-कौन है शामिल

Pathaan Controversy: बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी पहना है भगवा रंग, देखें कौन-कौन है शामिल

• LAST UPDATED : December 15, 2022

Pathaan Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ। उसी समय से ये विवादों में आ गया। बता दें कि गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिना पहनने का जमकर विरोध किया जा रहा है। जिस रंग पर इतना हंगामा हो रहा है उसे पहले भी कई अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं और बॉलीवुड से भगवा रंग का कनेक्शन बहुत पुराना है।

पहले भी दीपिका ने पहनी है भगवा रंग की बिकिनी 

‘पठान’ के पहले गाने  ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण  बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इस गाने में दीपिका की शाहरुख खान के साथ केमिस्ट्री भी एकदम हॉट है। इस गाने को बेहद पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों को दीपिका के बिकिनी का रंग से बहुत नाराजगी है। इसको लेकर बवाल शुरू हो गया है। वहीं, इससे पहले भी दीपिका ने अपनी फिल्म ‘कॉकटेल’ में भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है। तब इसे लेकर न कोई विवाद हुआ और न ही इतना हंगामा देखने को मिला था।

वाणी कपूर और कटरीना ने भी पहना है भगवा रंग

वहींं, ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ में वाणी कपूर ने भी भगवा रंग की ही बिकिनी पहनी थी और अपने किलर मूव्स से लोगों के होश उड़ाए थे। कुछ साल पहले भी कटरीना कैफ ‘बार बार देखो’ फिल्म के गाने ‘आंखों को तेरी आदत है’ में इसी रंग की बिकिनी में बीच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इश्क लड़ाती दिखाई दी थीं।  

ये भी पढ़ें: शाहरुख की फिल्म पर अयोध्या के मंहत राजू दास का बयान, कहा- ‘पठान’ का करें बहिष्कार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox