Saturday, July 6, 2024
HomeबॉलीवुडPreity Zinta Kids Halloween: प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ...
Preity Zinta Kids Halloween:

Preity Zinta Kids Halloween: दुनियाभर में बीते दिन हैलोवीन का त्योहार जमकर मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम हस्तियां हैलोवीन को सेलिब्रेट करते नज़र आए। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी अपने बच्चों का पहला हैलोवीन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास मौके का एक वीडियो शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने मनाई अपने बच्चों की पहली हैलोवीन

एक्ट्रेस ने अपने जुड़वा बच्चों जय और जिया के पहले हैलोवीन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ वह कैप्शन में लिखती है, ‘इस साल हैलोवीन पार्टी के बजाय हमने बच्चों को पड़ोस में घूमने के लिए ले जाने का फैसला किया। हर कोई तैयार था और बच्चे हर घर में जाते हुए कैंडी इकट्ठा कर रहे थे। ये एक ऐसा घर है, मुझे पसंद है कि उन्होंने इसे कितनी अच्छी तरह सजाया और बच्चों को भी इसमें शामिल किया। हैलोवीन बहुत बढ़िया है, मेरे छोटे पंपकिन अपने पहले हैलोवीन से इतने खुश थे।’

ये भी पढ़ें: शो के दूसरे सीजन का प्रोमो वीडियो हुआ जारी, ये दो शार्क्स नहीं आएगें नज़र

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular