होम / Priyanka Chopra: प्रियंका की बेटी मालती ने इस गाने पर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले-

Priyanka Chopra: प्रियंका की बेटी मालती ने इस गाने पर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले-

• LAST UPDATED : August 28, 2022

Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अक्सर दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है, जो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रियंका बेटी के साथ वीकेंड पर क्ववालिटी टाइम बिता रही हैं।

‘ससुराल गेंदा फूल’ गाने पर किया डांस

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी मालती का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मालती ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने मालती को गोद में ले रखा है और ‘ससुराल गेंदा फूल’ गाना चल रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है की प्रियंका अपनी बेटी को डांस की प्रैक्टिस करा रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में प्रियंका कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वीडियो के आखिर में प्रियंका की जोर से हंसने की आवाज है। वीडियो में मालती का चेहरा भी नहीं दिखाई दा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा-

वीडियो में मालती पिंक कलर की फ्रॉक पहने बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग का हेयरबैंड भी कैरी किया हुआ है। हालांकि, उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। वीडियो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘शनिवार के दिन की सुबह कुछ ऐसी रही।’

फैंस ने लिखा-

प्रियंका के इस शेयर किए हुए पोस्ट पर यूजर्स खूब प्यार दिखा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं। कमेंट बॉक्स में लोग हार्ट और फायर इमोजी भेज रहे हैं तो वहीं प्रियंका के अंदाज और मालती की क्यूटनेस की भी खूब तारीफें हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सो क्यूट!! जीजू पर गई है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह आज का इंटरनेट पर सबसे क्यूट वीडियो है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा की, ‘यह आपकी जिंदगी की बेस्ट मॉर्निंग है। आप और मालती मेरे फेवरेट बन गए हो।’

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला, जानें क्या होगी पॉसिबल प्लेइंग-11

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox