Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडPriyanka Chopra Rickshaw Ride: निक के साथ प्रियंका चोपड़ा की नाइट डेट,...

Priyanka Chopra Rickshaw Ride:

Priyanka Chopra Rickshaw Ride: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ भारत लौटी हैं। जिसके बाद से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक प्रियंका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें हाल ही प्रियंका और निक नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद अब प्रियंका पति निक जोनस के साथ मुंबई के सड़कों पर डेट पे भी गए थे। जिसकी जानकारी प्रियंका ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर दी है।

प्रियंका और निक की नाइट डेट

दरअसल, बता दें प्रियंका पति निक के साथ ऑटो रिक्शा से मुंबई के सड़कों पर डेट पर गई थी। इस डेट कि खास बात यह रही कि वे मुंबई घुमने के साथ-साथ ऑटो में बैठकर दोनों ने फोटोशूट भी कराए। जिसकी तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा पसंद करने के साथ-साथ तरह तरह के कमेंट् भी कर करे है।

65 साल पुराने थी आउटफिट 

आपको बता दें, प्रियंका ने इस डेट पर डीप नेक कलरफुल थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन पहन था। वहीं, निक जोनस ब्लू कलर का सूट कोट पहन रखा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस डेट नाइट फोटो को 3 घंटे में 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8 हजार के करीब कमेंट भी फोटो पर किए गए हैं। साथ ही बता दें प्रियंका ने डेट कि फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में ,’ऑटो रिक्शा में डेट नाइट। वह भी मेरे हमदम निक जोनास के साथ।” लिखा है। देसी गर्ल ने एक लंबा नोट लिखा फोटो में पहने हुए आउटफिट की जानकारी शेयर करते बताया है कि उनका आउटफिट 65 साल पुराने विंटेज बनारसी पटोला को लेकर बनाया गया है जिसमें सिल्वर थ्रेड का भी इस्तेमाल किया गया है।

 

ये भी पढ़े: परिणीति और राघव चड्ढा की शादी के बीच आया ये चौकाने वाला वीडियो, ‘पॉलिटिशियन से शादी करने पर उठे सवाल’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular