होम / Priyanka Chopra Selfie: इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर, ऐसे दिया पोज

Priyanka Chopra Selfie: इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर, ऐसे दिया पोज

• LAST UPDATED : August 30, 2022

Priyanka Chopra Selfie:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जिन्हें दुनियाभर के लोग काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॅालीवुड तक एक्ट्रेस को हर कोई काफी अच्छे से जानता है, हलांकि इस समय प्रियंका फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। आपको बता दें कि आए दिन प्रियंका अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने एक बार फिर से अपने बोल्ड लुक को लेकर तस्वीर साझा की है जिसे देख उनके फैंस उन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका ने शेयर किया अपना हॅाट लुक

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका काफी हॉट नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ हैं और गले में चेन डाली है, वहीं प्रियंका ने अपने बालों को खुला रखा है। प्रियंका ने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए गॉगल्स लगाए हुए हैं और उन्होंने लेटकर अपनी सेल्फी खींची है। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस उनकी तारीफ करते नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका ज्लद करेंगी कमबैक

जैसा की आप सब जानते है कि प्रियंका पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कमबैक को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका फरहान अख्तर की अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ में लीड रोल में नजर आने वाली है। जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी उनके साथ होगीं   इसके अलावा, प्रियंका इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, ‘सिटाडेल’ प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर जल्द आएगी। इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी होंगे।

ये भी पढ़े: कल से सस्ता हो जाएगा विमान का सफर, फेस्टिव सीजन में मिल सकता है ऑफर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox