Friday, July 5, 2024
Homeबॉलीवुडराघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा की सगाई तय; यहां चेक करें तारीख

India News(इंडिया न्यूज),Raghav Chadha, Parineeti Chopra’s engagement: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही एक-दूसरे के रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार करने वाले हैं। आज यानी मंगलवार(9 मई) को दोनों के मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली पहुंचेंगे जहां 13 मई को परिवार की मौजूदगी में दोनों कपल सगाई की रस्म करेंगे। इस बात की पुष्टि आम आदमी पार्टी की ओर से की गई है।

हालांकि दोनों जोड़े ने अबतक इस रिश्ते को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत नहीं की है लेकिन उनके हाव-भाव और गुलाबी मुस्कान सबकुछ बयां कर रहे हैं। गत दिनों दोनों को मोहाली में IPL मैच देखते हुए देखा गया। जिसके बाद दोनो कपल मुंबई में एक साथ नजर आए। दोनों के डेटिंग की खबरें पहली बार मार्च महीने में सामने आई थी जब दोनों को एक ही रेस्त्रां में साथ देखे गए थे।

दिल्ली में होगी ‘सगाई’

सगाई को लेकर मीडिया में जो खबरें है, उसके मुताबिक दोनों कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करेंगे। हालांकि उस खास जगह का नाम अबतक सामने नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि सगाई सेंट्रल दिल्ली में होगी और इसकी शुरुआत ‘अरदास’ या प्रार्थना से होगी। समारोह में परिणीति और राघव दोनों के परिवारों के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। सभी मेहमानों के लिए सेंट्रल दिल्ली में लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स उत्साहित 

दोनों कपल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी रूचि ले रहे हैं। यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर्स ने लिखा है दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है। बधाईयों को सिलासिला जारी है। इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर ‘रागनीति’नाम मिला हुआ है।

Also Read: Parineeti Chopra On Marriage: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शर्माते हुए दिया ये रिएक्शन

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular