Saturday, July 6, 2024
HomeबॉलीवुडRakhi Sawant: बॉयफ्रेंड की एक्स गर्लफ्रेंड पर बरस गई राखी सावंत, कर...

Rakhi Sawant: राखी सावंत हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बंटोरती रहती हैं। पहले वह अपने पति की वजह से तो अब आदिल खान के साथ अपने रिश्तों की वजह से हेडलाइन्स में बनी रहती हैं। राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अब सावंत को आदिल के साथ किसी न किसी वजह से ट्रोल की जाती है। हाल ही में, राखी के बॉयफ्रेंड आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने अभिनेत्री के प्यार को दिखावा बताया था। गुस्साई राखी ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा-

आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना ने राखी सावंत को ट्रोल किया था। उन्होंने राखी और आदिल के प्यार पर सवाल उठाए थे। रोशिना ने कहा था कि, उनकी सभी हरकतें मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का एकमात्र उद्देश्य हैं। रोशिना देलेवारी ने आगे लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि कोई महिला कैसे इतने झूठ बोल सकती है और उसके बारे में वह बुरा भी महसूस नहीं करती।

राखी ने रोशिना पर किया पलटवार
रोशिना के इस बयान के बाद राखी सावंत और आदिल दुर्रानी को पैपराजी ने स्पॉट कर लिया और रोशिना की बात पर सवाल कर डाला। इस पर राखी ने पहले तो आदिल से सवाल पूछा कि क्या वे उन्हें प्यार करते हैं या नहीं। इस पर आदिल ने कहा कि हां वह उनसे प्यार करते हैं। जिसके बाद आग बबूला राखी ने रोशिना को टारगेट करते हुए कहा- ‘उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा बोलने की’। आगे उन्होंने कहा- ‘रोशिना तुम चाहे जितना ट्रोल कर लो, आदिल मेरा है। तुम हमारा कुछ नहीं कर सकती हो। आदिल बोले तो ज्यादा सही है, भविष्य में हम दोनों शादी करने जा रहे हैं।’ इसके बाद राखी, रोशिना को मैसेज देती हैं कि उन्हें और आदिल को परेशान न करें।
कौन हैं आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड?
आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम रोशिना देलेवारी है। वह पेशे से डॉक्टर हैं। मैसूर में उनका 25 मई 1992 को जन्म हुआ है। इनकी एक बहन भी है। इनका नाम डेल्निया देलेवारी है। पर्सनल लाइफ में रोशिना काफी खूबसूरत और ग्लैरस हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। लेकिन फिलहाल उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular