Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडRanveer Deepika On Ramp: मनीष मल्‍होत्रा के फैशन शो में अनोखे अंदाज...

Ranveer Deepika On Ramp:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ये अच्छे से जानते हैं कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में लीक से हटकर अपनी इमेज को कैसे बनाए रखना है। फिल्‍मों में तो वह अपना अतरंगी अंदाज दिखाते ही हैं इसके अलावा वह अक्‍सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में तो रणवीर ने बिना कपड़ों के फोटोशूट कर तहलका मचा दिया। अब वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं, मगर इस बार अपनी खूबसूरत पत्नी-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ।

मिजवान फैशन शो में आए नजर

रणवीर और दीपिका को ऐसे ही बॉलीवुड का ‘पावर कपल’ नहीं कहा जाता। इसकी झलक जानेमाने डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के मिजवान फैशन शो में एक बार फिर देखने को मिली। रैंप पर जिसने भी रणवीर-दीपिका को साथ में देखा, बस देखते ही रह गए।

‘किस’ मोमेंट किया शेयर

दोनों एकदूसरे के लिए बिल्‍कुल परफेक्ट हैं। रैंप वॉक के दौरान रणवीर-दीपिका का बॉडी लैंग्‍वेज से लेकर आई कॉन्‍टैक्‍ट तक सब कुछ बिल्‍कुल परफेक्‍ट था। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर रैंप वॉक किया। उन्होंने एक प्‍यारा ‘किस’ मोमेंट भी साझा किया।

वायरल हुई तस्वीरें

रणवीर ने दीपिका को किस किया और फिर दीपिका ने भी बदले में रणवीर को किस किया। इसी प्‍यार की एक खूबसूरत झलक फैशन शो में देखने को मिली। दोनों फैशन शो के स्‍टॉपर रहे। गोल्‍डन लहंगे में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं रणवीर भी ब्‍लैक कलर की शेरवानी में खूब रंग जमा रहे थे। इस शो से दोनों की कई खूबसूरत तस्‍वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उस अपनी खूब प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं।

रणवीर ने छूए मां के पैर

इस शो से रणवीर का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप वॉक के बाद ऑडियन्स में बैठी अपनी मां के पास आकर उनके पैर छू रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बहन से भी मुलाकात करते हैं। रणवीर की यह वीडियो फैंस का दिल जीत रही है।

ये भी पढ़ें: मॉनसून की समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय, जानिए अदरक और दूध के फायदे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular