Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडRanveer Singh Nude Photoshoot: रणवीर ने पुलिस के आदेश की अवहेलना, नहीं...

Ranveer Singh Nude Photoshoot:

हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। सोशल मीडिया पर फोटोशूट के फोटो शेयर होते ही चारों ओर रणवीर की ही बाते होने लगी थी। रणवीर के इस फोटोशूट से कुछ लोग काफी निराश हुए थे। वहींं कुछ लोगों को यह फोटोशूट बिल्कुल पसंद नही आया था और कई जगहों पर रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी।

पुलिस के सामने नहीं पेश हुए रणवीर

रणवीर के इस न्यूड फोटोशूट के खिलाफ काफी प्रर्दशन हुए, जिसके बाद कई जगहों पर रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी। एक्शन में मुंबई पुलिस ने रणवीर को एक समन भेजा था और पुलिस स्टेशन में हाज़िर होने के लिए कहा था। हालांकि रणवीर सिंह को कल यानी 20 अगस्त को पुलिस स्टेशन में हाज़िर होना था लेकिन वह नहीं पहुंचे।

रणवीर ने दो हफ्ते का मांगा वक्त

इस मामले में अब नया अपडेट आया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि रणवीर ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए दो हफ्ते का वक्त मांगा है। मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि ”आपत्तीजनक फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन ने रणवीर सिंह को समन भेजा था और कल उन्हें पेश होने के लिए कहा था। अब इस मामले में तारीख तय कर के ताज़ा समन भेजा जाएगा।”

ये भी पढ़ें: CM योगी को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, फेसबुक के जारिए किया ब्लैकमेल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular