होम / Ravi Kishan: गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगें रवि किशन, अभिनेता ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप

Ravi Kishan: गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगें रवि किशन, अभिनेता ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप

• LAST UPDATED : November 17, 2022

Ravi Kishan:

Ravi Kishan: रवि किशन भोजपुरी के मशहूर अभिनेता हैं। इन्होंने भोजपुरी में कई फेमस फिल्में दी है। इसके साथ ही रवि किशन ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता दे रवि किशन फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं। वह भाजपा के सांसद हैं और पहली बार उन्होंने गुजरात इलेक्शन के लिए गाना गाया है। जिसके लिए उन्होंने गुजराती और भोजपुरी का मिक्स रैप गाया है। जिसका पोस्टर रिलीज किया गया था और अब गाना भी रिलीज हो चुका है। जो चारों तरफ चर्चा का केंन्द्र बना हुआ है।

गुजराती-भोजपुरी मिक्स रैप की हो रही चर्चा 

आपको बता दे इससे पहले भी रवि किशन कई बार यूपी इलेक्शन के लिए गाने गा चुके हैं। उनका ये गुजराती और भोजपुरी का मिक्स रैप आज रिलीज किया जाएगा। जिसको लेकर भी हर तरफ चर्चा हो रही है। बता दें कि गाने को पोस्टर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, पीएम मोदी और गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। फैंस को इसका पोस्टर काफी पसंद आ रहा है, उम्मीद जताई जा रही है कि गाना भी लोगों को खूब पसंद आएगा।

आपको बता दे इस गाने का नाम- भैया हो गुजरात मा मोदी छै है। इस गाने के जरिए रवि किशन ने पीएम मोदी की ईमानदारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी नीतियों का जिक्र किया है। इसके अलावा गुजरात का विकास, सोमनाथ द्वारिका, सरदार पटेल की विरासत आदि का जिक्र है। गाने के लिरिक्स मृत्युंजय ने लिखे हैं। वहीं गाने का म्यूजिक मुन्ना मिश्रा ने दिया है।

 

ये भी पढ़े: आज करना है सफर तो चेक कर लें लिस्ट, रेलवे ने आज भी किया 151 ट्रेनों को कैंसल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox