Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडSaawan Kumar Tak Passed Away: नहीं रहे 'सनम बेवफा' के डायरेक्टर, सलमाम...

Saawan Kumar Tak Passed Away: हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर सावन कुमार टाक का आज गुरुवार को निधन हो गया है। दरअसल लंबे समय से बीमार चल रहे सावन कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। आपको बता दे कि सावन कुमार की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग शोक जता रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सावन कुमार के देहांत पर दुख जताया है और साथ ही उन्हें खास अंदाज में श्रद्धाजंलि भी अर्पित की है।

कोकिलाबेन में ली अंतिम सांस

आपको बता दे कि सावन कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत काफी सीरियस थी। वह फेफड़ों से जुड़ी दिक्कत से परेशान थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सावन को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि डॉक्टर्स की लाख कोशिशों के बाद भी सावन इस दुनिया को छोड़कर चले गए। सावन को दिल भी स्वस्थ नहीं था।

सलमान ने जताया शोक

आपको बता दे कि सलमान खान को उनकी दरियादिली के लिए हर कोई जानता हैं। सलमान खान जिस शख्स के साथ जुड़ जाते हैं, उसके साथ अंतिम वक्त तक खड़े नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही नाता सलमान का सावन कुमार के साथ रहा था। जिसकी शुरुआत फिल्म सनम बेवफा से हुई। आपको बता दे कि सनम बेवफा फिल्म का डायरेक्शन सावन कुमार ने किया था। जिसके तहत सलमान और सावन एक दूसरे के करीब थे। ऐसे में अब सावन कुमार टाक के निधन पर सलमान का प्रतिक्रिया सामने आई है। सलमान खान ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर सावन कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि- रेस्ट एंड पीस मेरे प्रिय सावन जी। आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान मेरे दिल में रहा। इस तरह से सलमान ने सावन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

1960 में शुरू की करियर की शुरूआत

सावन ने 1960 के दशक के में संजीव कुमार की फिल्म नौनिहाल में एक निर्माता के रूप में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया। सावन संगीत निर्देशक उषा खन्ना के पूर्व पति थे। उनके भतीजे डिस्ट्रीब्यूटर्स और निर्माता नवीन टाक हैं। उनके भतीजे नवीन ने अपने चाचा के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार की शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। नवीन ने यह भी कहा कि सावन का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े: अक्टूबर तक देश में लॉन्च हो जाएगा 5जी नेटवर्क, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular