Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडSania Mirza Birthday: Happy Birthday To You...तलाक की अटपटी खबरों के बीच...

Sania Mirza Birthday:

Sania Mirza Birthday: इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। कुछ कानूनी पेच सुलझने के बाद दोनों तलाक की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। आपको बता दे इन सब खबरों के बीच सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट देखने को मिली, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया कि ये दोनों अलग होने वाले हैं। दरअसल, शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसकी चर्चा खूब चर्चा हो रही है।

आपको बता दे, शोएब मलिक ने सोमवार देर रात तकरीबन 1:15 बजे अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वह सानिया मिर्जा के साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, आपके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं! इस दिन का भरपूर आनंद लो।’

युजर्स ने किया खूब पसंद

आपको बता दे तस्वीर पोस्ट करते ही शोएब के फॉलोअर्स इस पर कमेंट करने लगे। अधिकतर लोगों ने दोनों को साथ में  रहने की सलाह और दुआ भी दी है। वहीं, इस तस्वीर को लाइक और शेयर करने वालों की भी कमी नहीं थी। महज 50 मिनट में ही इसे करीब 47 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके थे। इसके अलावा इस पर कमेंट करने वालों की संख्या भी अच्छी खासी थी।

दोस्त कर चुका है तलाक की पुष्टि

बता दे सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के एक दोस्त ने दोनों के तलाक को कन्फर्म करते हुए बताया है कि ‘हां, अब दोनों आधिकारिक तौर पर तलाक लेंगे। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन दोनों लोग अलग हो चुके हैं।’ वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट ने भी दोनों के अलग होने की पुष्टि की है। साथ ही ये भी बताया है कि शोएब मलिक का किसी और से अफेयर चल रहा है, इसी वजह से दोनों के बीच दूरी बनी है। मालूम हो कि दोनों ने वर्ष 2010 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों दुबई में रहने लगे थे।

 

ये भी पढ़े: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दिल्ली समेत इन राज्यों में हो आज सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular