होम / Sara Ali Khan: सारा अली खान मुंबई की लोकल ट्रेन में आईं नजर, ऑटो में भी किया सफर

Sara Ali Khan: सारा अली खान मुंबई की लोकल ट्रेन में आईं नजर, ऑटो में भी किया सफर

• LAST UPDATED : December 10, 2022

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी सिंपलिसिटी के लिए बेहद मशहूर हैं। ग्लैमर की दुनिया से होने के बाद भी वह हमेशा जमीन से जुड़ी हुई नजर आती हैं। सारा अली खान ने हाल ही में अपने लग्जरी कारों को छोड़कर मुंबई की लोकल ट्रेन और ऑटो में सफर किया है। इसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।

लोकल ट्रेन और ऑटो से किया सफर

सारा अली खान ने 9 दिसंबर 2022 के दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के शुरू में सारा अली खान को लोकल ट्रेन में देखा जा सकता है। वह लोगों के बीच घिरी हुई हैं। अभिनेत्री ने इसके बाद ऑटो में भी सफर किया। वीडियो को साझा करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, “नमस्ते दर्शकों। आज हमने अपना दिमाग इस्तेमाल किया और समय का सदुपयोग कर हमने एक ट्रेन लिया।”

पोस्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/reel/Cl825v4j9ze/?utm_source=ig_embed&ig_rid=95eb8443-0372-411a-84b5-0264866c29a1

फैंस ने किया ये कमेंट

बता दें कि सारा अली खान ने वीडियो में ब्लू कलर का सूट पहन रखा है। एक्ट्रेस बिना मेकअप किए हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल खोल लिए थे और मास्क भी लगा लिया था। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग उनकी सिंपलिसिटी को जमकर पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि, इतनी रईस होने के बावजूद उनमें एटीट्यूड नहीं है। सारा अली खान ने अपने इस वीडियो के जरिए लोगों के दिलों में एक बार फिर जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें: करण जौहर ने फिल्मों के रीमेक को बताया बॉलीवुड की बर्बादी, खुद को बताया गुनहगार

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox