Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडShahrukh Khan On Movie Set: फिल्म डंकी के सेट पर छाए शाहरुख...

Shahrukh Khan On Movie Set: बॉलीवुड के किंग खान पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से गायब से हो गए थे। फैंन शाहरुख की एक झलक को भी परेशान रहने लगे थे। शाहरुख खान ने बैक टू बैक 3 फिल्में साइन की है। जिनमें से एक राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ भी है। शाहरुख पहली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी है। ये जोड़ी बड़े पर्दे पर पहली बार दिखाई देने वाली है। शाहरुख इन दिनों लंदन में ‘डंकी’ की शूटिंग में व्यस्त है। ‘डंकी’ के सेट से शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है।

कूल अवतार में दिखे किंग खान

इस वीडियो में शाहरुख खान कूल अवतार और लंबे बालों में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने जीन्स और शर्ट के साथ रेड कलर की जैकेट भी पहन रखा है। देखा जा सकता है कि वो आते ही जल्दी से कार में बैठ गए हैं। उनके आसपास सड़क पर कुछ लोग भी नज़र आ रहे हैं, जो रोमांस किंग को देख अपने फोन से उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं।

कई फिल्मों के साथ दिखाएंगे जलवा

शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नज़र आए थे, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं इसके बाद से एक्टर फिल्मी पर्दे से दूर चल रहे हैं। हालांकि साल 2023 में ये ‘डंकी’ के अलावा ‘पठान’ और ‘जवान’ में भी नज़र आने वाले हैं।

 

ये भी पढ़ें: अब इस राज्य में ATM से पैसों कि जगह निकलेगा राशन, दुकानों का झंझट खत्म

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular