होम / Shahrukh Khan: वैष्णों देवी दर्शन के बाद शाहरुख के माथे पर नज़र आया ‘टीका’, वायरल हुई तस्वीरें

Shahrukh Khan: वैष्णों देवी दर्शन के बाद शाहरुख के माथे पर नज़र आया ‘टीका’, वायरल हुई तस्वीरें

• LAST UPDATED : December 14, 2022
Shahrukh Khan: 

Shahrukh Khan: बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यहीं नहीं फिल्म की रिलीज से पहले किंग खान वैष्णो देवी दरबार में अपनी हाजिरी लगा आए हैं जिसके बाद वह और भी सुर्खियों में छा गए हैं। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से एक तस्वीर में शाहरुख माथे पर ‘टीका’ लगाए हुए नजर आ रहे हैं जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

शाहरुख के माथे पर दिखा ‘टीका’  

शाहरुख की कटरा विजिट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख अपना चेहरा ढंके हुए हैं। इतना ही नहीं बाद में उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। जिसमें से एक तस्वीर में शाहरुख के माथे पर ‘टीका’ लगा हुआ है।

फैंस को पसंद आया शाहरुख का ये अंदाज 

वहीं एक फैन ने शाहरुख के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह लिखता है “कल माता वैष्णो देवी के मंदिर में प्रार्थना करने के बाद शाहरुख खान… लव यू लीजेंड।” शाहरूख की इस तस्वीर को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

https://twitter.com/FanXGaurav/status/1602331490401931264?s=20

ये भी पढ़ें: स्कूली छात्रा पर लड़के ने फेंका तेजाब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox