होम / Shamshera Public Review: शमशेरा ने रणबीर कपूर को दिया अलग पहचान, जानिए कैसी है यह फिल्म

Shamshera Public Review: शमशेरा ने रणबीर कपूर को दिया अलग पहचान, जानिए कैसी है यह फिल्म

• LAST UPDATED : July 22, 2022

Shamshera Public Review: रणबीर कपूर ने फिल्म शमशेरा के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और ये इंतजार आज खत्म हो गया है। कर्म से डकैत, धर्म से आजाद यही शमशेरा की टैगलाइन है।

यूजर्स ने रणबीर की तारीफ

शमशेरा से रणबीर कपूर ने 4 सालों बाद सिनेमाघरों में वापसी की है। लोगों के रिएक्शन देख कर लगता है कि उनके पैसे वसूल हो गए हैं। लोगों को रणबीर कपूर की पीरियड ड्रामा काफी पसंद आ रही है। फिल्म को देखने के बाद लोग रणबीर कपूर के और भी फैन हो गए हैं। यूजर्स ने रणबीर की एक्टिंग की तारीफ की है। संजय दत्त को हमेशा की तरह सुपरब और वाणी कपूर को ग्लैम गर्ल बताया है। फिल्म में वाणी हर सीन में स्टनिंग लगी हैं।

शमशेरा की कहानी

शमशेरा की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है। इस शहर के लोग शुद्ध सिंह के जुर्मों का शिकार हैं। वहीं, शमशेरा एक खूंखार डकैत है, जो लोगों को इन जुर्मों से आजाद कराना चाहता है। यह कहानी शमशेरा नाम के एक डाकू की कहानी नहीं बल्कि 1800 के दशक मे अंग्रेजो से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले डकैत जनजाति की कहानी है। अंग्रेज कबीले पर जुर्म करते हैं और लोग उनका अत्याचार सहते हैं। इसी बीच शमशेरा की एंट्री होती है। फिल्म में रणवीर कपूर का डबल रोल है। एक किरदार का नाम शमशेरा जबकि दूसरे किरदार का नाम खमीरन है। वह अंग्रेजों की गुलामी नहीं करता है और एक गिरोह तैयार करता है जो अंग्रेजों से पंगा लेता है।

फिल्म में रणबीर की तारीफ

शमशेरा में रणबीर कपूर के काम को उनका बेस्ट वर्क बताया जा रहा है। लोगों का कहना है ये मूवी ब्लॉकबस्टर होगी। फिल्म में रणबीर कपूर का एंट्री सीन जबरदस्त बताया गया है। एक यूजर ने लिखा- फर्स्ट हाफ एंटरटेनिंग और डीसेंट, रणबीर ने शाइन किया। सेकंड हाफ फिल्म का मेन हिस्सा है।

 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति के शपथ समारोह मे कुछ कार्यालय आंशिक रूप से रहेंगे बंद, 25 जुलाई को ही क्यों होता कार्यक्रम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox