Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडShehnaaz On Ranveer Controversy: शहनाज ने दिया रणवीर सिंह का साथ, विवादित...

Shehnaaz On Ranveer Controversy:

Shehnaaz On Ranveer Controversy: पंजाब की कैटरीना कैफ यानि की शहनाज कौर गिल अपने करियर के पीक पाइंट पर पहुंचने वाली हैं। आपको बता दे कि बिग बॉस सीजन 13 से शहनाज को इतनी लाइमलाइट मिल गई कि वह शो से बाहर निकलते ही सेलिब्रिटी बन गई हैं।

शहनाज ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट 

आपको बता दे कि शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका चुलबुलापन और खुशनुमा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है। दरअसल अब शहनाज गिल उर्फ सना ने हाल ही में रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर अपना रिएक्शन दिया है। सुपरस्टार रणवीर सिंह ने बीते दिनों बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था। जिसके कारण वह लगातार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे है। आपको बता दे कि रणवीर के सपोर्ट में काफी सेलिब्रिटीज आगे आ चुके हैं। जिसके बाद अब इसमें शहनाज गिल का नाम भी शामिल हो चुका है।

रणवीर के फोटशूट पर शहनाज का बयान  

शहनाज गिल से हाल ही में एक बातचीत के दौरान पूछा गया कि रणवीर सिंह से अगर उन्हें कभी बात करने का मौका मिला तो उनके न्यूड फोटोशूट को लेकर वह उनसे क्या बोलना चाहेंगी। इसका मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए शहनाज ने कहा कि “मैं उनसे कहूंगी कि आपके इंस्टाग्राम पर मैंने कभी भी पोस्ट लाइक नहीं की, लेकिन वह पहली तस्वीर थी, जिसे मैंने लाइक किया था।” जिससे यह साफ हो गया है कि वह रणवीर सिंह के इस फोटोशूट को लेकर उनके सपोर्ट में हैं।

सलमान खान के साथ आएंगी नजर

वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म 100% की घोषणा की है। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में भी नजर आएंगी।

 

ये भी पढ़े: कोलंबिया का सबसे खतरनाक ब्लास्ट, 8 पुलिस अधिकारियों की मौत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular