Saturday, July 6, 2024
HomeबॉलीवुडShraddha Murder Case: शर्लिन चोपड़ा ने अशोक गहलोत को सुनाया भला-बुरा, श्रद्धा...

Shraddha Murder Case:

Shraddha Murder Case: देश को हिला कर रख देने वाला श्रद्धा मर्डर केस हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। पूरा देश आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा पाते हुए देखना चाहता हैं। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे लेकर विवादित बयान दिया। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। बता दे उनके बयान को लेकर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सीएम गहलोत पर अपना रिएक्शन दिया है।

गहलोत ने इंटरव्यू में कहा

आपको बता दें सीएम अशोक गहलोत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में श्रद्धा मर्डर केस को एक दुर्घटना बताया है और कहा कि यह दुर्घटना है। जुमले कस दिए हैं। आपने एक धर्म को टारगेट बना दिया है। इसके आधार पर राजनीति की जा रही है। जिसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत पर नाराजगी जताई है।

आपको बता दें शर्लिन चोपड़ा ने कहा यह बहुत भयंकर है। गलत हादसा है जिसे बेरहमी के साथ आफताब ने उस बेबस की हत्या की है। उसके 35 टुकड़े कर दिल्ली के जंगल में ठिकाने लगाया है, उसकी जितनी निंदा करो कम है। ऐसी वारदात के बारे में अगर कोई यह कहे कि यह दुर्घटना है तो यह अनुचित होगा। खास तौर पर जो खुद एक मुख्यमंत्री हो।

गहलोत के बयान पर भड़कीं शर्लिन 

बता दे शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा की मैं जानती हूं गहलोत जी अगर उस बेटी का नाम श्रद्धा ना होकर सबनम होता तो क्या वह इसे दुर्घटना कहते। बिल्कुल नहीं। वह बेटी के घरवालों के पास जाकर सहानुभूति दिखाते। क्या गहलोत जी आफताब पूनावाला के इस संगीन आरोप को कम करके उन्हें क्लीन चिट देना चाह रहे हैं। आखिर क्यों।”

शर्लिन चोपड़ा ने कहा तुष्टिकरण की राजनीति से हमें क्या हासिल होगा। लड़की चाहे मुसलमान हिंदू ईसाई हो या फिर किसी अन्य जाति की। क्या वह इंसाफ की हकदार नहीं होगी। जब मुझे एहसास हुआ कि इस अपराध पर गहलोत जी ने इतनी बड़ी बात कह दी। तो मुझे लगा कि एक बेटी होने के नाते मुझे इस विषय पर बात करनी चाहिए।

 

ये भी पढ़े: क्या आपके पास है पुराना सैमसंग स्मार्टफोन, तो ऐसे करें रीसेट मिलेगा भरपूर स्पेस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular