Sidharth Shukla Birth Anniversary: टेलीविजन के एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज यानी 12 दिसंबर को जन्मदिन है। अगर आज सिद्धार्थ इस दुनिया में होते तो पूरे 42 साल के हो गए होते। उनके जन्मदिन को शहनाज गिल ने स्पेशल बना दिया है। शहनाज ने बीती रात को सिड का बर्थडे सेलिब्रेट किया, इसके साथ ही एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर बहुत गहरा नोट लिखा।
शहनाज ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर
सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सिड की एक हंसते हुए फोटो पोस्ट की है। वहीं, शहनाज का कैप्शन उनके फैंस को इमोशनल कर रहा है। शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “मैं तुमसे फिर मिलूंगी। 12.12” इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक व्हाइट हार्ट की इमोजी भी लगाई है।
पोस्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/p/CmCcDwPojGT/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4ae32f2c-4173-437b-a0a1-a8f2c10ad741
सिड के नाम का काटा केक
शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के लिए उनके नाम का केक भी काटा है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की झलकें अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझी की हैं। इसके सात ही उन्होंने सिद्धार्थ के साथ कई अनदेखी फोटो भी शेयर की हैं।
ऐसे बना था शहनाज और सिद्धार्थ का बॉन्ड
बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ ‘बिग बॉस 13’ में ‘सिडनाज’ बने थे। दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से ऑडियंस का दिल जीत लिया था। शो में दोनों पहले अजनबी थे। इसके बाद फिर उनका ऐसा बॉन्ड बना, जिसे आज पूरा देश जानता है। जानकारी के अनुसार, शो के बाद दोनों एक-दूसरे के रिलेशनशिप में थे। भले ही उन्होंने अपने इस रिश्ते को सीक्रेट रखा था, लेकिन समय-समय पर दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और केयर दिखाते रहते थे। 2 सितंबर 2021 के दिन सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज अकेली रह गईं।
ये भी पढ़ें: यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए जल्द शुरू होगा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, अपग्रेडेशन का काम जारी