Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडSidhu Moose Wala: मूसेवाले की मां ने किया बेटे को याद, पोस्ट...

Sidhu Moose Wala:

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाले हत्या को लगभग 8 महीने होने को आए है पर उनके आरोपी आज भी सरेआम घूम रहे है। उनको सजा दिलाने के लिए उनका परिवार लगातार कोशिश कर रहा है, पर आज तक उन्हे इंसाफ नहीं मिल पाया है। इन सबके बीच मूसेवाला की मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें में चरण कौर ने अपने दिल का दर्द बयां किया है।

आपको बता दे सिद्धू मूसेवाले की मां ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जल्दी ही एक साल बीत जाएगा। मैं नहीं चाहती और न ही मुझमें इतनी हिम्मत है कि इस बारे में बात करूं. इन खामोश हुक्मरानों को आपकी कमी भले न खले, लेकिन हम आपको समय-समय पर याद करते हैं. हम जानते हैं कि आपके जाने से क्या कमी महसूस हुई है। बंद कमरे में बैठकर विकास की बातें करते थे, हकीकत में कुछ नहीं बदला। मैंने सच को बहुत करीब से देखा है। वह लोग आपकी मौत को भूल गए, लेकिन हम याद करते हैं। खैर, हम लड़ेंगे और आपकी मौत के पीछे के चेहरे को दुनिया के सामने लाएंगे।’

मूसेवाले की मां कर रहीं न्याय की मांग

बता दे सिद्धू मूसेवाले की मां हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए पिछले साल सोशल मीडिया अकाउंट बनाए थे। वे अक्सर मूसेवाला की तस्वीरें पोस्ट करते हैं और उसके लिए न्याय की मांग करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को सिद्धू मूसेवाला के फैन्स का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

 

ये भी पढ़े: भारत के लिए महत्वपूर्ण है 26 जनवरी, जानिए कुछ अहम घटनाएं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular