होम / Siya Teaser: न्याय के लिए भड़कती रहीं पीड़िता, फिल्म “सिया” का टीजर रिलीज

Siya Teaser: न्याय के लिए भड़कती रहीं पीड़िता, फिल्म “सिया” का टीजर रिलीज

• LAST UPDATED : August 17, 2022

Siya Teaser: दृश्यम फिल्म्स की आने वाली फिल्म सिया सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म सिया चर्चा में छाई है। आपको बता दे कि अब बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है। जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस फिल्म की कहानी बातचीत और बहसों को चिंगरी देने वाली भी हो सकती है। सिया के टीजर में दर्द, क्रूरता, निराशा और इंसाफ के लिए लड़ाई है। टीज़र में हिंसा और बलात्कार के शिकार हुए अनगिनत विक्टिम्स के बारे में दिखाया गया है। फिल्म का टीज़र बहुत ही हार्ड हिटिंग है जिसमे ‘सिया’ की दुर्दशा देख कर आपको तरस आ जाएगा।

एक छोटे शहर की लड़की की कहानी

सिया एक छोटे से शहर की कहानी है। जिसमें मुख्यता एक लड़की को दिखाया गया है। जो सभी बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार है और न्याय के लिए लड़ने का फैसला कर चुकी है। इस लड़की ने शातिर पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू किया है। टीजर की शुरुआत में लड़की एक कमरे में लड़के के साथ बंद है। इसके बाद कुछ महिलाओं को दर्शाया गया है जो जलती हुई चिता के सामने बुरी तरह रो रही हैं। एक लड़की है जो इस फिल्म में अपने लिए न्याय मांग रही है। बाकी की पूरी कहानी क्या है ये तो ट्रेलर आने और फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।

16 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘दृश्यम फिल्म्स’ द्वारा निर्मित ‘मसान’ और ‘न्यूटन’ के निर्माता अब अपने दर्शकों के लिए ‘सिया’ लेकर आ रहे हैं। जो भारत की दर्द भरी कहानी को दिखाएगा। इस फिल्म में पूजा पांडे और विनीत कुमार सिंह जैसे सफल टैलेंटेड एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है और 16 सितंबर 2022 को यह फिल्म देशभर में रिलीज हो जाएगी।

 

ये भी पढ़े: महिला के साथ सरेआम मारपीट के बाद हुई लूटपाट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox