Saturday, July 6, 2024
HomeबॉलीवुडBollywood Update: मुंबई में होगा सोनम कपूर का ग्रैंड बेबी शॉवर, जानिए...

Bollywood Update:

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज का काफी आनंद ले रही हैं। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का लंदन बेबी शॉवर हुआ था। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने पार्टी में अपने कुछ दोस्‍तों और परिवार वालों को ही बुलाया था। उनकी बेबी शॉवर की पार्टी बहेद अनोखी और शानदार थी। वहीं अब पता चला है कि इस बार एक्ट्रेस का बेबी शॉवर मुंबई में होने जा रहा है।

17 जुलाई को होगी पार्ट

सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। साथ ही अनिल कपूर और सुनीता आहूजा नाना-नानी बनने से बहुत ज्यादा खुश हैं। अपनी बेटी के इस खास पल को और भी ज्यादा हसीन और यादगार बनाने के लिए दोनों ने सोनम के लिए गोदभराई सेरेमनी का आयोजन करने का सोचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार 17 जुलाई को सोनम कपूर के बेबी शॉवर की पार्टी होने वाली है।

फंक्शन की तैयारी पूरी

इस पार्टी में स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण , मसाबा गुप्ता और रानी मुखर्जी शामिल होंगी। जानकारी मिली है कि, फंक्शन की तैयारी पूरी हो गई है। सोनम और आनंद आहूजा की शादी सोनम की मौसी के घर पर हुई थी। और अब सोनम की गोदभराई भी वहीं होगी। जानकारी के लिए बता दें कि, सोनम कपूर ने इस साल के शुरू में ही बेबी बंप के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सबको सुनाई थी। सोनम शादी के बाद से ही अपने पति के साथ लंदन में हैं।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक अश्लील वीडियो, महिला को बीजेपी प्रवक्ता बताया 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular