होम / Sonu Nigam-Tejasswi Prakash: सोनू निगम के साथ गाना गाती दिखी तेजस्वी प्रकाश, बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा हुए खुश

Sonu Nigam-Tejasswi Prakash: सोनू निगम के साथ गाना गाती दिखी तेजस्वी प्रकाश, बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा हुए खुश

• LAST UPDATED : November 21, 2022
Sonu Nigam-Tejasswi Prakash: 

Sonu Nigam-Tejasswi Prakash: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम की दुनिया भर में काफी फैन फॉलोइंग है। गायक की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी सोनू निगम अपने कॉन्सर्ट के जरिए लोगों को दीवाना बनाते रहते हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी सोनू निगम की बड़ी फैन हैं। इस बीट दोनो का वीडियो सामने आया है।

सोनू की आवाज पर झूमें लोग 

इस वीडियो में सोनू निगम दुबई में एक पार्टी के दौरान अपनी आवाज के जरिए लोगों को एंटरटेन करते दिख रहे हैं।  वहीं वहां मौजूद लोग उनकी आवाज पर झूमते हुए नजर आ रहे है। इस बीच टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी वहां नजर आ रहे हैं वह सोनू की आवाज का आनंद लेते हुए इस पल को एंजॉय करते नज़र आए।

तेजस्वी को चियर करते दिखे करण

सोनू के गाने पर झूमती तेजस्वी को सोनू गाते-गाते स्टेज पर बुला लेते हैं। जिसके बाद तेजस्वी सोनू के साथ सुर में सुर मिलाती हुई गाना हैं। यह पल देख लोग तेजस्वी की आवाज को भी पसंद करने लगे। दोनों को साथ गाता देख वहां खड़े करण कुंद्रा बेहद खुश और चियर करते नजर आए।

ये भी पढ़ें: तीसरे टी20 मैच से पहले बाहर हुए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन, जानें वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox