Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडSSR Pet Dog Died: सुशांत राजपूत के पालतू कुत्ते का निधन, फैमिली...

SSR Pet Dog Died: हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत के पालतू कुत्ते फज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फज सुशांत की मौत के बाद महीनों तक उनकी याद में एक्टर की फोटो के पास घूमता रहता था। उस समय सुशांत के इस पालतू डॉग की कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थी। सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब फज के निधन होने पर एक बार फिर सुशांत की फैमिली और फैंस की आंखें नम हो गई हैं।

सुशांत राजपूत की बहन ने दी जानकारी

सुशांत राजपूत की मौत के तीन साल बाद उनके पालतू कुत्ते का भी निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का दिल एक बार फिर टूट गया है। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस ट्वीट में प्रियंका ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके पालतू कुत्ते फज की तस्वीरों को शेयर किया है।

प्रियंका सिंह ने किया ये ट्वीट

सुशांत राजपूत की बहन ने इन फोटो के कैप्शन में फज के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, की मौत की पुष्टि करते हुए लिखा है कि- ‘इतना लंब फज! आप अपने स्वर्गीय दोस्त (सुशांत सिंह राजपूत )के फील्ड में शामिल हो गए। उम्मीद है कि जल्द मिलोगे, लेकिन तब तक हमारा दिल टूट गया।‘ कुछ ऐसे प्रियंका ने फज की मौत पर शोक जताया है।

फैंस ने जताया शोक

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को भारी ठेस पहुंची है। प्रियंका सिंह राजपूत के किए गए ट्वीट पर फैंस सुशांत के कुत्ते के निधन पर शोक जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, दिल तोड़ने वाली खबर सुनाई है दीदी आपने। वहीं एक ने लिखा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ-साथ हम आपको भी याद करेंगे फज।

ये भी पढ़ें: बकाया टैक्स भरने को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन को नोटिस जारी, करना होगा इतना भुगतान

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular