Monday, July 8, 2024
HomeबॉलीवुडTejasswi New Look nagin 6: तेजस्वी प्रकाश का नया लुक आया सामने,...

Tejasswi New Look nagin 6: कलर्स का सुपरहिट शो नागिन 6 में बहुत जल्द लीप आने वाला है। ऐसे में शो नागिन की कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है। शो के आने वाले एपिसोड में लीड किरदार निभा रही अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) एक नये लुक में दिखाई देंगी। नागिन शो की मेकर एकता कपूर ने हाल में ही नागिन 6 में 20 साल लंबा लीप के ट्विस्ट का तड़का लगाया है। लीप के बाद शो में तेजस्वी प्रकाश प्रथा की बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। प्रथा की बेटी का पहला लुक भी सामने आया है।

एकता कपूर ने वीडियो की शेयर

एकता कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी प्रकाश के नए अवतार की एक झलक पेश की है। एकता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, लीप के बाद शेषनागिन अपनी बेटी का भी किरदार निभाएंगी। मैं तेजस्वी प्रकाश जैसी कमाल की एक्टर और पूरे देश की स्वीटहार्ट को ड्रेसअप करके बहुत खुश हूं।”

एकता कपूर ने भेजी ड्रेसेज-

इस अवतार में तेजस्वी प्रकाश एक अलग अंदाज में दिखाई देंगी। वह सर्वश्रेष्ठ शेषनागिन की बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी। इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि लीप के बाद शो को हिट बनाने के लिए एकता कपूर कितनी मेहनत कर रही हैं। तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि एकता कपूर ने उनके लिए ढ़ेर सारी ड्रेसेज भेजी ताकि उनका नया लुक परफेक्ट दिखे। लुक को परफेक्ट बनाने के लिए तेजस्वी प्रकाश नोजपिन, सिल्वर जूलरी और छोटे कर्ल बालों वाला हेयरस्टाइल रखने वाली हैं।

नए लुक पर फैंस के कमेंट्स

फैंस तेजस्वी का ये लुक काफी पसंद कर रहे हैं, यूजर्स ने कमेंट्स किया की, हम तेजा को नए लुक में देखने का इंतजार नहीं कर सकते, तेजस्वी बहुत ही प्यारी दिख रही हैं। अधिकतर फैंस ने तेजा के इस लुक पर ढ़ेर सारा प्यार बरसाया है।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने किया केंद्र पर हमला, बोले- रोज सुबह उठकर CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular