Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडThank God Movie Controversy: 'थैंक गॉड' के चक्कर में फस गए कई...

Thank God Movie Controversy:

Thank God Movie Controversy: फिल्म थैंक गॉर्ड इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुलप्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। आपको बता दे इस फिल्म का निर्देशन टोटल धमाल फेम इंद्र कुमार ने किया है। 25 अक्टूबर को थैंक गॉर्ड सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि रिलीज़ से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिरती दिख रही है।

अजय देवगन समेत इन लोगों पर केस दर्ज  

आपको बता दे वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जौनपुर कोर्ट में डायरेक्टर इंद्र कुमार, एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल याचिकाकर्ता का आधिकारिक बयान 18 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। आपको बता दे याचिकाकर्ता के बताया कि फिल्म के ट्रेलर में धर्म का मजाक उड़ाया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

श्रीवास्तव ने अपनी याचिका में कहा कि अजय देवगन सूट पहने हुए चित्रगुप्त का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं और एक सीन में वह चुटकुले सुनाते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इस याचिका में यह भी कहा गया है कि चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना जाता है और वह आदमी के अच्छे और बुरे कर्मों का रिकॉर्ड रखते है। देवताओं का ऐसा चित्रण एक अप्रिय स्थिति पैदा कर सकता है क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।”

कैसी है फिल्म की कहानी

आपको बता दे यह फिल्म यमलोक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पति-पत्नी के रोल में हैं। इस फिल्म में नोरा फतेही का एक आइटम नंबर भी रखा गया है। आगे आपको बता दें कि यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़े: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली में बिछ गया 5G Network का जाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular