Friday, July 5, 2024
HomeबॉलीवुडUorfi Javed Eye: उर्फी की आंखों का हुआ बुरा हाल, एक्सपेरिमेंट के...

Uorfi Javed Eye:

Uorfi Javed Eye: अतरंगी कपड़ों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। वह हमेशा ही नए-नए एक्सपेरिमेंट कर के दर्शकों को चौंकाती रहती है। आपको बता दे लेकिन इस बार उर्फी जावेद का यह एक्सपेरिमेंट उन पर ही भारी पड़ गया। दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद ने दर्शकों के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी आंखों के नीचे गहरा काला निशान नजर आ रहा है।

आई क्रीम ने बिगाड़ा उर्फी का चेहरा

आपको बता दे उर्फी जावेद के इस हुलिए की वजह बनी एक आई क्रीम जो उन्होंने एक एक्सपेरिमेंट करने के लिए मंगाई थी। उर्फी ने उस क्रीम के साइड इफेक्ट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। अपनी ड्रेसिंग से अलग पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों स्प्लिट्सविला के 14 सीजन में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने अपने लुक को निखारने के लिए अंडर आई क्रीम लगाई थी। जो कि उनकी स्किन पर ऐसा साइड इफेक्ट छोड़ गई जिसका निशान उनकी खूबसूरती में दाग लगा गया।

बता दे उर्फी ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा ‘तो मैंने इसे मेकअप से छुपाने की कोशिश की, और मैं खुद पर प्राउड फील करती हूं… मुझे किसी ने मारा नहीं है, मैंने अंडर आई फिलर लगाया था और वह सूज गया..’

 

ये भी पढ़े: कीवी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कीवी से मिलते हैं कई पोषक तत्व

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular