Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडUorfi Javed Video: बीच पर अनोखे कपड़े पहन उर्फी जावेद ने उड़ाए...

Uorfi Javed Video: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन सेंस से हर किसी को हैरान कर देती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर लुक से लोगों को हैरान कर दिया है। रिवीलिंग ड्रेस में नजर आने वाली उर्फी जावेद बीच पर एक ऐसा आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसे देख कर सब हैरान रह गए हैं।

उर्फी संस्कारी लुक में आईं नजर

बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी समंदर के किनारे संस्कारी अवतार में नजर आ रही हैं। एक ओर वहां मौजूद लोग बिकिनी में बीच का मजा उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर ल स्लीव्स सूट के साथ दुपट्टा लिए उर्फी जावेद अपने संस्कारी लुक से लोगों को चौंका रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “समानांतर दुनिया में उर्फी जावेद,।”

पोस्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/reel/CmLwN4vpVjF/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5b1aa8dc-d9b6-467c-bea2-ed6a9d6ba5d3

यूजर्स ने दिए पोस्ट पर ये रिएक्शन

उर्फी जावेद को इस अवतार में देखकर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा, “जहां बिकिनी पहनना चाहिए, वहां सूट और जहां सूट पहनना चाहिए, वहां बिकिनी वाह मैडम”, इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “जहां सलवार कमीज पहननी होती है, वहीं पहन लिया करो।” वहीं, कुछ कमेंट कर रहे हैं, आज वह ढंग के कपड़े पहनकर आई हैं। लोगों को उनका ये अवतार देखकर यकीन नहीं हो रहा है। उर्फी जावेद के इस लुक का खूब मजाक बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘बेशरम रंग’ गाने पर हो रहे विवाद को लेकर राजनेताओं पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कही ये बड़ी बात 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular