Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडUpcoming Movies: जनवरी में आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में, यहां देखें...

Upcoming Movies: आज नए साल 2023 की शुरूआत हो चुकी है। इसी के साथ इस महीने कई बढ़िया फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। तो आइए जानते हैं उन फिल्में के बारे में।

कुत्ते 

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक बार फिर एक शानदार फिल्म के साथ आ रहे हैं। इस बार वो सिर्फ बतौर प्रोड्यूसर-राइटर लौट रहे हैं। वहीं उनके फिल्म का डायरेक्शन उनके बेटे आकाश भारद्वाज कर रहे हैं। नए साल की शुरूआत उनकी नई फिल्म कुत्ते के साथ होने वाली है। इस फिल्म में में तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। बता दें कि इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म में सभी स्टार्स पैसों से भरे एक ट्रक पर नजर टिकाए बैठे हैं। ये फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी।

लक्कड़बग्गा

अंशुमन झा और मिलिंद सोमन की फिल्म लक्कड़बग्घा जनवरी में आ रही है। बता दें कि ये कोलकाता में हुए वाकये की असल कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी जानवरों को गैर कानूनी ढंग से बेचने से जुड़ी हुई है। ‘लक्कड़बग्गा’ 13 जनवरी को ये रिलीज होगी।

मिशन मजनू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना 2023 में नई फिल्म के साथ दिखने के लिए तैयार हैं। 20 जनवरी को उनकी फिल्म मिशन मजनू रिलीज होगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी एक भारतीय अंडरकवर जासूस से जुड़ी हुई है। ये जासूस पाकिस्तान में चल रही न्यूक्लियर हथियार बनाने की साजिश का पर्दाफाश करने के मिशन में लगे हुए हैं।

पठान

इस फिल्म का इंतजार देश से लेकर विदेश तक के फैंस को सालों से है। जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख खान थिएटरों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी रॉ एजेंट पठान को लेकर है। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं।

तेहरान

मिली जानकारी के अनुसार जॉन अब्राहम जनवरी में डबल धमाल मचाने वाले हैं। उनकी एक नहीं बल्कि दो फिल्में इस महीने आने वाली हैं। पठान के साथ ही जॉन फिल्म तेहरान में नजर आएंगे। इस फिल्में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी होंगी। ये रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले असली इवेंट्स पर आधारित है। ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को मिला ‘शमशेरा’ की सस्ती कॉपी का टैग, जानें फर्स्ट लुक पर यूजर्स के रिएक्शन

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular