Thursday, July 4, 2024
HomeबॉलीवुडRanveer Singh Photoshoot: उर्फी जावेद ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, कही...

Ranveer Singh Photoshoot:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में एक न्यूड फोटोशूट कराया था, तबसे एक नया बवाल पैदा हो गया है। रणवीर सिंह को हर दिन एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने रणवीर के फोटोशूट के खिलाफ में जाकर बयान दिया, तो वहीं कुछ सेलेब्स उन्हें सपोर्ट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी लिस्ट में अब उर्फी जावेद का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट और उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर पर बयान दिया है।

उर्फी ने कहा ये-

उर्फी ने रणवीर सिंह का सपोर्ट करते हुए उस NGO पर सवाल खड़ा किया है, जिसने एक्टर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उर्फी ने इस दौरान बात करते हुए कहा कि NGO के लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह की इस फोटो से महिलाओं की भावनाएं चोट पहुंची है। ऐसे में मैं उन लोगों को ये याद दिलाना चाहती हूं कि जब औरतों को ट्रोल किया जाता है तो ये लोग कहां गायब हो जाते हैं। रणवीर जितना ट्रोल किए जा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा एक महिला को ट्रोल किया जाता है।

इन सेलेब्स ने किया सपोर्ट

उर्फी ने कहा कि, ‘रणवीर सिंह के फोटोशूट के बाद ही ऐसे लोग बाहर निकलकर क्यों आ रहे हैं। कहां गए थे ये लोग जब मुझे मेरी च्वॉइस के कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जा रहा था।’ सिर्फ उर्फी ही नहीं उनके अलावा अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, पूनम पांडे समेत कई लोगों ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया है।

ये भी पढ़ें: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 16 हजार से ज्यादा मामले, भारत के ये राज्य अलर्ट पर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular