Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडViral: बीच इवेंट में Rekha ने छुए Shatrughan Sinha के पैर, हैरान...

India News (इंडिया न्यूज़) : शनिवार रात आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स और साच्ची नायक की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम दिगज्जों का जमावड़ा नजर आया। इस इवेंट में दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा अपने पूरे परिवार संग पार्टी में पहुंचें। वहीं रेखा भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचीं।

Rekha ने छुए Shatrughan Sinha के पैर

रेखा ने छुए शत्रुघन सिन्हा के पैरबता दें , इस इवेंट के दौरान एकऐसा वाक्या देखने को मिला। जिसे देख हर कोई हैरान है। दरसल, पार्टी में जब रेखा ने शत्रुघन सिन्हा को देखा, तो वह उनसे मिलने के लिए उनके पास आईं। फिर रेखा ने झुककर शत्रुघन सिन्हा के पैर छुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मालूम हो, अभिनेत्री रेखा ने शत्रुघन सिन्हा के पेअर छूने के बाद उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम से भी मुलाकात की।

हैरान रह गए लोग

बता दें, रेखा द्वारा शत्रुधन सिन्हा के पैर छूने वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो इस पर कमेंट्स की बाढ आ गई है। हर कोई रेखा के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहा है। कोई लिख रहा है कि ‘रेखा मैम एक महान शख्स हैं। तो कोई यह लिख रहा है कि ‘आप कितने भी बड़े क्यों ना हो जाओ, अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए।’

also read : Kerala Blast: दिल्ली में भी हाई अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular