होम / Bhai Dooj 2022: जानें भाई दूज मनाने की सही तिथि, यहां पढ़ें टीका करने का शुभ मुहूर्त और विधि

Bhai Dooj 2022: जानें भाई दूज मनाने की सही तिथि, यहां पढ़ें टीका करने का शुभ मुहूर्त और विधि

• LAST UPDATED : October 25, 2022

Bhai Dooj 2022:

भाई दूज का त्योहार आने वाला है। यह पर्व कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इसे भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भाई को तिलक लगाने का सबसे अधिक महत्व होता है। भैया दूज के दिन बहन भाई को टीका लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

नहीं होती अकाल मृत्यु

ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाए, तो जीवन भर यम का भय नहीं सताता और भाई-बहनों की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है। तो आइए जानते हैं इस साल भाई दूज कब मनाया जाएगा और इसकी विधि क्या है।

तिथि और मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022 को है। द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर के दिन दोपहर 02 बजकर 42 से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 27 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 45 पर हो जाएगा। इसके अलावा, भाई दूज टीका का शुभ पूजा मुहूर्त 26 अक्टूबर के दिन दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक है।

तिलक करने की विधि-

ऐसा माना जाता है कि इस दिन यम अपनी बहन यमुना के घर पर भोजन करने गए थे। इसलिए जो बहने विवाहित हैं उनके भाईयों को अपनी बहन के घर जाना चाहिए। कुंवारी लड़कियां घर पर ही भाई का तिलक कर सकती हैं। इस दिन सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करते हुए पूजा कर लें। फिर, भाई का तिलक करने के लिए पहले थाली तैयार कर लें, इसमें रोली, अक्षत और गोला रखें। इसके बाद भाई को तिलक लगाएं। अब गोला भाई को दें। इसके बाद भाई को मनपसंद का भोजन दें। अब भाईयों को अपनी बहन से आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें भेंट के रूप में कुछ उपहार देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का इन राशियों को मिलेगा लाभ, कई वर्षों बाद बना ये दुर्लभ संयोग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox