होम / Bhai Dooj 2022: आज है भाई दूज, भाई-बहन गलती से भी न करें ये काम

Bhai Dooj 2022: आज है भाई दूज, भाई-बहन गलती से भी न करें ये काम

• LAST UPDATED : October 27, 2022

Bhai Dooj 2022:

Bhai Dooj 2022: भाई दूज का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सामान्य तौर पर भाई दूज का पर्व गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है। पर इस बार द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। इस वजह से भाई दूज का त्योहार 26 और 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

भाई दूज 2022 का मुहूर्त

पंचाग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर दिन बुधवार को दोपहर बाद 2 बजकर 43 मिनट से शुरू हो रही है जो कि अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को दोपहर बाद 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। ऐसे में जो लोग आज 27 अक्टूबर 2022 दिन गुरुवार को भाई दूज मना रहें हैं। उनके लिए भाई दूज का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

भाई दूज 2022 मुहूर्त 
  1. कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू – 26 अक्टूबर 2022, दोपहर42
  2. कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त – 27 अक्टूबर 2022, दोपहर45
भाई दूज पर भूलकर भी  करें ये काम  

भाई दूज के दिन यमराज की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भाई दूज के दिन भाई-बहन को ये गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए नहीं तो मृत्यु के देवता यमराज नाराज होते हैं।

  • भाई दूज के दिन भाई को अपनी बहनों से भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। बहन की कामना पूर्ति में बाधा आती है।
  • भाई दूज के दिन तामसिक भोजन वर्जित होता है। इस दिन तामसिक भोजन करने से यमराज नाराज होते हैं।
  • भाई दूज के दिन बहनों को तिलक लगाने तक व्रत रखना चाहिए।
  • भाई दूज के दिन बहनों को भाई के पसंद का भोजन कराना चाहिए।
  • भाई दूज के दिन तिलक लगाते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए तथा बहनें पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुहं करके बैठें।

 

ये भी पढ़े: एलन मस्क ने ट्विटर के एंप्लाईज को दी राहत, 75 फीसदी एंप्लाईज को नहीं निकालेंगे बाहर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox