Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsDev Diwali 2022: आज है देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि...

Dev Diwali 2022:

Dev Diwali 2022: देव दिवाली का पर्व दीपावली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। यह हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, पर इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण पड़ रहे है। जिस कारण से देव दीपावली 1 दिन पहले 7 नवंबर को मनाई जा रही है। आपको बता दे देव दिवाली का त्‍योहार खासतौर पर बनारस में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लाखों लोग दीपदान करते हैं। दरअसल, देव दिवाली के दिन गंगा नदी में दीपदान करने की परंपरा है। मान्‍यता है कि इस दिन देवता धरती पर आते हैं और काशी में दिवाली मनाते हैं। इसलिए इस पर्व को देव दीपावली कहा जाता है।

जानिए शुभ मुहूर्त 

देव दिवाली इस साल 7 नवंबर 2022 की शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रही है और 8 नवंबर को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर समाप्‍त होगी। बता दे उदयातिथि के अनुसार 8 नवंबर को देव दिवाली मनाई जानी थी लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण होने से 7 नवंबर को देव दिवाली मनाई जाएगी। देव दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में दीपदान करना जीवन में अपार सुख-समृद्धि और सौभाग्‍य लाता है।

देव दिवाली पर दीपदान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी के जल से स्नान करके दीपदान करना चाहिए पर ये दीपदान नदी के किनारे किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि देव दिवाली के दिन दीपदान करने से जीवन में सुख-संपन्नता बढ़ती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लोकाचार की परंपरा होने के कारण वाराणसी में इस दिन गंगा किनारे दीपदान किया जाता है।

 

ये भी पढ़े: चंद्र ग्रहण के साये में मनाई जाएगी देव दिवाली, राशि के अनुसार करें दान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular