Friday, July 5, 2024
HomeFestivalsDev Diwali: देव दिवाली के दिन करें ये खास काम, दूर होंगी...

Dev Diwali: देव दिवाली के दिन करें ये खास काम, दूर होंगी सभी दुख, बरसेगा धन

India News(इंडिया न्यूज़), Dev Diwali: कार्तिक पूर्णिमा का दिन कार्तिक मास का आखिरी दिन होता है। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। वाराणसी में देव दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन काशी के 84 घाटों को दीपों से रोशन किया जाता है। इस बार देव दिवाली 26 नवंबर को मनाएंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था और देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था। इसी खुशी में देवताओं ने इसी दिन दिवाली मनाई थी। एक अन्य मत के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन बताए गए कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ होता है।

देव दिवाली के दिन जरूर करें ये काम

  • देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इस दिन भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर 11 तुलसी की माला बांधनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा पैसों की तिजोरी भरी रहती है।
  • देव दिवाली के दिन तुलसी के 11 पत्ते गमले में रखकर छोड़ देने चाहिए। ऐसा करने से घर में शुभ परिवर्तन देखने को मिलते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • दशहरे पर देव, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देव उठनी, दिवाली, खरमास, पुरूषोत्तम मास, तीर्थ क्षेत्र, त्योहार आदि पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सभी का नाश होता है।
  • देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे में पीले रंग का कपड़ा बांधें। मान्यताओं के अनुसार इस दिन यह उपाय करने से व्यापार में उन्नति और नौकरी में प्रमोशन भी मिलता है।
  • देव दिवाली के दिन घर में भगवान सत्यनारायण की कथा करानी चाहिए। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशियां आती हैं।
  • देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करना चाहिए। मान्यता यह है कि इस दिन दीप दान करने से दस यज्ञों के बराबर फल मिलता है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular