होम / Dev Uthani Ekadashi 2022: ऐसे करें देवउठनी एकादशी व्रत, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Dev Uthani Ekadashi 2022: ऐसे करें देवउठनी एकादशी व्रत, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

• LAST UPDATED : November 4, 2022

Dev Uthani Ekadashi 2022:

Dev Uthani Ekadashi 2022: आज देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद अपनी योग निद्रा से जागेंगे। शास्त्रों के मुताबिक आज के दिन कुछ विशेष कार्य अवश्य करने चाहिए। आइए आपको बताते हैं इस दिन क्या करना चाहिए।

देवउठनी एकादशी पर करें ये काम

  • भगवान विष्णु को देवउठनी एकादशी पर निद्रा से जगाने के लिए शंखनाद और घंटा बजाना चाहिए।
  • सालभर एकादशी के दिन जो व्रत नहीं करते हैं। मान्यतानुसार इस एकादशी पर सभी एकादशी व्रत का फल प्राप्त होता है।
  • धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु का पीली चीजों का भोग लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
  • कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी के दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा संध्याकाल में भगवान शालीग्राम और माता तुलसी को हल्दी का लेप लगाकर विवाह करवाया जाता है। तुलसी पूजन के दौरान लाल चुनरी जरूर ओढ़ाएं।
  • प्रबोधिनी एकादशी के दिन केला, केसर और हल्दी का दान देना शुभ माना जाता है। विवाह की अड़चने इससे दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
  • तुलसी विवाह के बाद तुलसी मंगलाष्टक का अवश्य पाठ करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में इससे खुशहाली आती है।
  • तुलसी पूजा के बाद तुलसी में पीला कपड़ा बांधकर रखें। बताया जाता है कि इससे कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है।
  • देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी दल न तोड़े। इसके अलावा चावल, प्याज और लहसून का सेवन नहीं करें। कहा जाता है ऐसा करने से पाप के भागी बनते हैं। साथ ही किसी का अनादर न करें।

 

ये भी पढ़े: बिग बॉस ने चुराया अर्चना गौतम का सामान, सलमान खान ने लगा दी क्लास

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox