Thursday, July 4, 2024
HomeFestivalsAmarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में जुट रहे...

Amarnath Yatra 2022:

जम्मू कश्मीर स्थित बाबा अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जाना तो हर महीनें ही जारी रहता है। लेकिन इस साल श्रद्धालु बड़ी संख्या में अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। क्योकि दो साल के अंतराल के बाद श्रद्धालुयों को भगवान शिव की पवित्र गुफा के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। सावन के पहले सोमवार पर जत्था जम्मू से अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों बालटाल और पहलगाम के लिए लगभग 5,649 श्रद्धालुओं का रवाना किया गया है।

बड़ी संख्या में जुट रहे श्रद्धालु

अफसरों की ओर से बताया जा रहा है कि इस साल अब तक 1.83 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा  के दौरान बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इनकी कुल संख्या 1,83,811 बताई गई है। साथ ही ये भी बताया गया कि इस साल अब तक सबसे अधिक 18,972 श्रद्धालु रविवार को अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

कहा से जाएगें श्रद्धालु

जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से सोमवार को 5649 अमरनाथ यात्रियों के जत्थे के लिए रवाना किया गया। इनमें से 3091 श्रद्धालु पहलगाम और 2558 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते से अमरनाथ गुफा के दर्शन कर रहे है। बालटाल के रास्ते अमरनाथ गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को 14 किमी की कठिन पैदल यात्रा करनी होगा। वहीं पहलगाम के रास्ते पैदल अमरनाथ गुफा की दूरी 48 किमी की है। जहां से 4 दिन का सामान्य समय लगता है यात्रा को पूर्ण करने में लगता है। इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीतने के बाद, भारत ने मारी आईसीसी रैंकिंग में बाजी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular