होम / Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन घर लाएं ये चीजें, करें दीप दान

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन घर लाएं ये चीजें, करें दीप दान

• LAST UPDATED : October 22, 2022

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार आज यानी 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाए, वो चीजें साल भर घर में बरकत लाती हैं। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन ऐसी कौन सी चीजें और कार्य है जो करनी चाहिए। इस दिन यम की दिशा में दिया जलाने का विधान होता है। आइए जानें कि धनतेरस के दिन क्या-क्या किया जाता है।

बर्तन

धनतेरस के दिन आपको पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए और इसे अपने घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

निवेश

इस शुभ अवसर पर निवेश करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धन से संबंधित जो भी कार्य किए जाते हैं, वो सब पूरे हो जाते हैं और साथ ही शुभ फल की भी प्राप्ति होती है। आप इस दिन किसी म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं, उससे आपके लाभ प्राप्त होगा।

धनिये के बीज

धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना गया है। पूजा में मां लक्ष्मी को धनिये के बीज अर्पित करना चाहिए और इसे अपनी तिजोरी में रख देना चाहिए। इस दिन धनिये के बीज किसी नए गमले में बोना चाहिए।

चांदी

धनतेरस पर चांदी खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। चंद्रमा मन को शांति और शीतलता प्रदान करती है। ऐसे में इस दिन मन को शांत रखने के लिए कोई भी चांदी की चीज खरीद सकते हैं।

करें दीपदान

इस दिन यम देवता के लिए दीपदान करने का खास महत्व होता है। धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 दीये जलाने चाहिए। धनतेरस के दिन मुख्य दीपक रात को सोते समय जलाया जाता है। ये दीप दक्षिण दिशा में ही जलाना होता है। क्योंकि दक्षिण दिशा यम की दिशा कहलाती है।

गोमती चक्र

धनतेरस पर सेहतमंद और संपन्नता जीवन में लाने के लिए 11 गोमती चक्र खरीदने चाहिए। इस दिन गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें।

सोलह श्रृंगार का सामान 

धनतेरस पर विवाहित महिलाओं को श्रृंगार का सामान देना शुभ माना जाता है। वहीं, लाल रंग की साड़ी और सिंदूर देना भी अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, घर में आती है दरिद्रता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox