Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsDhanteras 2022: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, घर...

Dhanteras 2022: धनतेरस का पर्व कार्तिक माह की त्रयोदशी को मनाई जाती है। त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को है। आज शाम 06.02 बजे से त्रयोदशी तिथि है जो अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम 06.03 मिनट तक रहेगी। यही वजह है कि 22-23 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस मनाई जा रही है। बता दें कि 22 अक्टूबर को पूजा का मुहूर्त है और 23 अक्टूबर को खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त है। धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, नहीं तो घर में दरिद्रता आ सकती है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से बचना चाहिए।

धारदार वस्तुएं

धनतेरस धारदार वस्तुएं बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। धारदार जैसे- चाकू, कैंची आदि। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को खरीदना बेहद ही अशुभ होता है। इसे खरीदने से घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।

काली चीजें

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि काला रंग हमेशा से अशुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन काले रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए।

कांच की चीजें 

धनतेरस के दिन कांच की चीजें घर न लाएं। क्योंकि इसे राहू का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

लोहा

धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

कार

धनतेरस के दिन कार खरीदने की सोच रहे हैं तो उसका भुगतान एक दिन पहले कर लें। क्योंकि कार विभिन्न धातुओं से बनी होती है। ऐसे में धनतेरस के दिन कार खरीदने से बचना चाहिए।

तेल

धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि नहीं लेना चाहिए। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए तेल और घी की पहले से ही खरीद कर रख लें।

खाली बर्तन

इस दिन कभी भी खाली बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि खाली बर्तन से घर की आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। घर में बरकत नहीं होती है। इसलिए प्रयास करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें।

चीनी मिट्टी की चीजें

धनतेरस के दिन घर में मिट्टी के बर्तन या चीनी मिट्टी के बने शोपीस नहीं खरीदने चाहिए। ये चीजें घर में लाना शुभ नहीं माना जाता है। ये चीजें नाजूक होने की वजह से आसानी से टूट जाती हैं। इसलिए इनसे कभी बरकत नहीं आती है।

प्लास्टिक

इस दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं लेनी चाहिए। प्लास्टिक का सामान घर में लाना वास्तु के अनुसार सही नहीं होता है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक नहीं खरीदना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें धनतेरस की सही तारीख, बन रहे कई शुभ योग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular