होम / Dhanteras 2022: धनतेरस पर चांदी खरीदना होता है शुभ, करें दीप दान

Dhanteras 2022: धनतेरस पर चांदी खरीदना होता है शुभ, करें दीप दान

• LAST UPDATED : October 20, 2022

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने से घर में सुख और समृद्धि आती है। इस त्योहार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा होती है।

धनतेरस पर जरूर खरीदें चांदी

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इस दिन मां घर में प्रवेश करती हैं और सभी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती हैं। इस दिन घरों में शाम के समय दीपक जलाएं जाते हैं। इस दिन न किसी व्यक्ति से उधार लिया जाता है न ही दिया जाता है। अपने घर में धन की वृद्धि के लिए लोग इस दिन सामान खरीदते हैं। इस दिन छोटी सी चीज ही सही लेकिन लोग खरीदते ही हैं, क्योंकि धनतेरस पर नया सामान लेना बहुत ही शुभ होता है।

धनतेरस पर करना चाहिए दीप दान

बता दें कि ज्यादातर दिवाली के समय प्रदोष काल लगता है। इसके चलते धनतेरस के दिन धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर के अलावा यमराम की पूजा भी कि जाती है। शास्त्रों की मानें तो यमराज को धनतेरस के दिन दीप दान करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस दिन कुछ भी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: फॉक्सवैगन दे रही सेडान और SUV पर बंपर छूट, जानें कब तक मिलेगा ये ऑफर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox