होम / Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन रात में इन जगहों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन रात में इन जगहों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

• LAST UPDATED : October 22, 2022

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का त्योहार दो दिन 22 और 23 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस में देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है। वहीं, इस दिन धन के देवता कुबेर की भी पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि धनत्रयोदशी के दिन ही समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी और कुबेर के साथ स्वास्थ्य के देवता धन्वंतरि भी प्रकट हुए थे। यही वजह है कि इस दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति कुछ विशेष स्थान पर दीप जलाते हैं तो उनको सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं उन स्थानों के बारे मेें।

पूजा कक्ष

धनतेरस के त्योहार को सुख-समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन पूजा घर में दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन अगर आप मंदिर में दीपक जलाते हैं तो आपका वास्तु दोष दूर होता है और घर में आर्थिक समृद्धि आती है।

श्मशान घाट

धनतेरस के दिन रात के समय श्मशान घाट पर दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन में धन की वृद्धि होती है।

अखंड दीपक

धनतेरस की रात कुबेर और तुला का पूजन करके पूजा स्थान में रातभर जलने वाला अखंड दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।

दुकान का गल्ला

इस दिन घर की तिजोरी, दुकान का गल्ला जैसे स्थानों पर सभांल कर दीपक जलाना चाहिए।

कुएं की पाल 

इस दिन रात में कुएं की पाल पर आटे के सात दीपक बनाकर प्रज्वलित करने से कुबेर और विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

पीपल का वृक्ष

पीपल के वृक्ष के नीचे आटे के 11 दीपक बनाकर उसमें तेल भरकर प्रज्वलित करें और वहीं बैठकर श्रीसूक्त, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से विष्णु-लक्ष्मी के साथ कुबेर की कृपा की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा तुलसी, शमी, बरगद-नीम-पीपल की त्रिवेणी में दीपक लगाएं।

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर इन देवताओं की भी करनी चाहिए पूजा, यहां जानें पूजन विधि और मंत्र

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox