Friday, July 5, 2024
HomeFestivalsDhanteras 2023:धनतेरस पर भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, फायदे की...

India News(इंडिया न्यूज़)Dhanteras 2023: धनतेरस का पर्व कार्तिक माह की त्रयोदशी को मनाई जाती है। धनतेरस के दिन घर में सम्पन्नता लाने के लिए सोने -चांदी समेत कई वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। क्योंकि ऐसा मान्यता है कि दिवाली से ठीक पहले पड़ने वाले धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है। हालाँकि, धनतेरस कि दिन कुछ वस्तुओं को खरीदना अशुभ भी होता है। जिन्हें इस दिन खरीदकर नहीं लाना चाहिए। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से बचना चाहिए।

धारदार वस्तुएं

धनतेरस धारदार वस्तुएं बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। धारदार जैसे- चाकू, कैंची आदि। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को खरीदना बेहद ही अशुभ होता है। इसे खरीदने से घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।

काली चीजें

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि काला रंग हमेशा से अशुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन काले रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए।

कांच की चीजें

धनतेरस के दिन कांच की चीजें घर न लाएं। क्योंकि इसे राहू का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

लोहा

धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

तेल

धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि नहीं लेना चाहिए। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए तेल और घी की पहले से ही खरीद कर रख लें।

खाली बर्तन

इस दिन कभी भी खाली बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि खाली बर्तन से घर की आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। घर में बरकत नहीं होती है। इसलिए प्रयास करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें।

also read : दिल्ली के प्रदूषण पर US राजदूत ने जो कहा- खूब हो रहा वायरल, देखें वीडियो

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular