Tuesday, July 9, 2024
HomeFestivalsDhanteras 2023: धनतेरस पर कितना झाड़ू खरीदना होता है शुभ, जानें

Dhanteras 2023: धनतेरस पर कितना झाड़ू खरीदना होता है शुभ, जानें

India News(इंडिया न्यूज़): हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। हिन्दू कैलेण्डर के मुताबिक, इस साल धनतेरस कल यानि 10 नवम्बर को मनाया जाएगा। ज्योतिषचार्यों की मानें तो 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 58 तक धनतेरस का शुभ मुहूर्त है। बता दें, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कितनी झाडू खरीदनी चाहिए।

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का नियम

मालूम हो, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यतानुसार, इस दिन इस दिन झाड़ू खरीदने से लक्ष्मी मां की कृपा प्राप्त होती है। वहीँ, धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय इसकी संख्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धर्माचार्यों की मानें तो इस दिन झाड़ू हमेशा विषम संख्या में खरीदना चाहिए। यानि 1, 3, 5 और 7 इस तरीके से ही झाड़ू खरीदना लाभकारी जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Indian News Delhi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

also read : मोइत्रा की जाएगी सांसदी? एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट को दी मंजूरी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular