Tuesday, July 9, 2024
HomeFestivalsDiwali 2023: पटाखों के बिना दिवाली मनाने के ये हैं मजेदार तरीके,...

Diwali 2023: पटाखों के बिना दिवाली मनाने के ये हैं मजेदार तरीके, अपनाएं ये आसान टिप्स

India News(इंडिया न्यूज़), Diwali 2023: दिवाली उत्सव और उत्साह का त्योहार है। अक्सर लोगों को पटाखों के बिना दिवाली का जश्न अधूरा लगता है। बच्चों को दिवाली पर पटाखे फोड़ना और आतिशबाजी देखना बहुत पसंद होता है। लेकिन पटाखों से निकलने वाले धुएं से हवा गंभीर रूप से प्रदूषित हो जाती है। इसलिए हमें बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली मनाने के तरीके सिखाने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना पटाखों के बच्चों की दिवाली को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं।

एक साथ रंगोली बनाकर

दिवाली पर हम अपने बच्चों के साथ घर और आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बना सकते हैं। बच्चों को रंगीन पाउडर और रंगों से खेलना बहुत पसंद होता है। वे अपनी कल्पना से अलग-अलग डिज़ाइन बना सकते हैं। इससे उन्हें खुशी मिलेगी और कुछ क्रिएटिविटी करने का मौका मिलेगा। पटाखों के बिना बच्चों की दिवाली को खास बनाने का यह एक अच्छा तरीका है।

बच्चों के साथ मिलकर मिठाइयाँ बनाएं

दिवाली पर हम अपने बच्चों के साथ मिठाइयां और स्नैक्स बना सकते हैं। बच्चों को व्यंजन और मिठाइयाँ बनाने में बहुत मज़ा आता है। इससे उन्हें घर के कामों में रुचि लेने का मौका मिलता है। साथ ही वे मेहनत और परिश्रम का महत्व भी समझेंगे।

मिलकर घर को सजाएं

हम सब मिलकर घर को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगे लैंप और बल्लियां लगा सकते हैं। अगर पूरा परिवार मिलकर घर को सजाता है तो बच्चों को बहुत मजा आता है। घर को सजाने में बच्चों की मदद लें। इससे परिवार में एकजुटता आती है और बच्चे पूरे परिवार के साथ एकजुट रहते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular