होम / Diwali Special Rangoli Design: इस दिवाली मिनटों में बनाएं रंगोली, यहां देखें डिजाइन

Diwali Special Rangoli Design: इस दिवाली मिनटों में बनाएं रंगोली, यहां देखें डिजाइन

• LAST UPDATED : October 24, 2022

Diwali Special Rangoli Design: देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन शाम को माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन दिन भगवान विष्णु के अवतार अयोध्या नरेश श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद राज्य वापस लौटे थे। उन्हीं के स्वागत के लिए अयोध्या के लोगों ने घरों को दीपक से प्रकाशमय किया था और घर के द्वार पर रंगोली सजाकर श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया था। इसलिए हर साल इस दिन लोग अपने घर को सजाते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन आप भी अपने घर को रंगोली से सजा सकते हैं। तो आइए जानते हैं रंगोली के कुछ आसान डिजाइन जो मिनटों मे बना सकते हैं।

घर के गेट के लिए रंगोली डिजाइन

दिवाली के दिन पर घर के प्रवेश द्वार, मंदिर के आसपास या किनारो पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने के लिए दिखाए गए डिजाइन को बना सकते हैं। पीले, गुलाबी और हरे रंग से फूल की पंखुड़ी की डिजाइन की रंगोली बेहद अच्छी लगेगी। इसे आप दीपक से भी सजा सकते हैं।

गेंदे के फूल वाली रंगोली

दिवाली में झटपट रंगोली की आसान डिजाइन बनाने के लिए गेंदे के फूल इस्तेमान कर सकते हैं। ये रंगोली बनाना बहुत आसान होता है और कम समय में इसे तैयार किया जा सकता है।

फूलों से बनी रंगोली

ये रंगोली मंदिर के आसपास या घर के दरवाजे पर बहुत सुंदर लगती है। इसे बनाने के लिए फूल और कुछ रंगों की जरूरत होगी। रंगोली को आप दीए से भी सजा सकते हैं।

चावल से बनी रंगोली

दिवाली के दिन जल्दी से रंगोली बनानी है तो आप रंग-बिरंगे चावल का उपयोग कर सकते हैं। चावल को हल्दी और अन्य कई रंगों से रंग आप आसान रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाने में कम समय लगता है। और ये दिखने में बेहद सुंदर लगती है।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर राजधानी में ड्रोन से नजर, आधी रात तक दमकल की गाड़ियां रहेंगी तैनात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox