होम / Flower Rangoli: जानना है रंगोली बनाने का आसान तरीका, तो फूलों से बनाएं ये आसान डिजाइन

Flower Rangoli: जानना है रंगोली बनाने का आसान तरीका, तो फूलों से बनाएं ये आसान डिजाइन

• LAST UPDATED : October 20, 2022

Flower Rangoli: अगर आप दिवाली के दिन रंगोली बनाने का समय न निकाल पाएं तो फटाफट फूलों से बनी रंगोली भी बना सकते हैं। गेंदा का फूल और पत्तियों की रंगोली भी देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। तो आइए जानते हैं फूलों की रंगोली बनाने के कुछ डिजाइन।

गेंदा के फूल और माला

गेंदे के फूल और माला से आप एक खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। आप इसे बनान के लिए किसी वॉटर पॉट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गेंदा और गुलाब के फूल

दिवाली पर इस रंगोली को आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। इस डिजाइन को गेंदा और गुलाब के फूलों से तैयार किया जा सकता है।

गेंदा के फूलों की माला

अगर आप कोई आसान और सिपंल रंगोली बनाना चाहते हैं तो दिवाली के दिन सिर्फ गेंदा के फूलों की माला से भी रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाने में कुछ ही मिनट लगेंगे और फर्श गंदा भी नहीं होगा।

गेंदा के फूल और पत्ते

दिवाली के दिन आम के पत्ते या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप गेंदा के फूल और पत्तों के साथ एक खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।

स्वास्तिक वाली रंगोली

अपने घर के प्रवेश द्वार के पास या पूजा वाले स्थान पर आप स्वास्तिक वाली रंगोली भी बना सकते हैं। ये डिजाइन दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है।

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर चांदी खरीदना होता है शुभ, करें दीप दान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox